बुलंदशहर, अगस्त 27 -- अनूपशहर में बुलंदशहर रोड पर स्थित सुनाई पैठ स्थल पर लगे पिलखन के पेड़ पर फंदा लगाकर युवक ने आत्महत्या कर ली। सौतेली पुत्री द्वारा मृतक पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया था। अनूपशहर कोतवाली प्रभारी जय किशोर गौतम ने बताया कि गुरुवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि सुनाई पैठ स्थित पिलखन के पेड़ पर युवक का शव लटका हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बुलंदशहर से फॉरेंसिक टीम बुलाकर शव की शिनाख्त कराई। जिसमें मृतक की पहचान 30 वर्षीय नीरज पुत्र रामपाल निवासी गांव पहाड़पुर के रूप में की गई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि 7 वर्ष पूर्व नीरज की दूसरी शादी हुई थी। यह भी पढ़ें- सौतेली पुत्री से दुष्कर्म के आरोपी पिता का पेड़ पर लटका मिला शव जिसमें एक पुत्री साथ आई थी। इस सौतेली पुत्री ने 2 अगस्त को नीरज पर मारपीट के साथ 19 जुलाई को दुष्कर्म...