वाराणसी, अगस्त 8 -- कछवांरोड (वाराणसी), संवाद। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति पर 15 वर्षीय सौतेली बेटी से दुष्कर्म करने, गर्भपात कराने और धमकाने का आरोप है। पुलिस आयुक्त के आदेश पर शुक्रवार रात पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। आरोपी घर छोड़कर भाग गया है। एक गांव के महेश श्रीवास्तव ने 2017 में शादी की। जिस महिला से शादी की, उसकी यह दूसरी शादी थी। पहले पति से उसे एक बेटी थी, जिसे साथ लेकर आई थी। इसके बाद युवक से दो और बेटियां तथा एक बेटा हुआ। महिला का आरोप है कि पति की गंदी नजर उनकी बड़ी बेटी पर पहले से थी। पुलिस को बताया कि पति ने सौतेली बेटी के साथ कई बार दुष्कर्म किया। अप्रैल 2026 में जब बेटी गर्भवती हो गई तो दवा देकर गर्भपात करा दिया। इस दौरान उसने पीड़िता को किसी को कुछ भी बताने ...