सौतन ने भाई-बहन साथ मिलकर महिला को पीटा, केस दर्ज
मुरादाबाद, सितम्बर 17 -- सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अगवानपुर में सौतन ने अपने भाई-बहन के साथ घर में घुसकर महिला को पीट दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। अगवानपुर चौकी क्षेत्र के मोहल्ला कुरैशियान निवासी महक नाज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 13 सितंबर को रात 9:30 बजे वह अपने घर में बैठी थी। आरोप लगाया कि उसी दौरान मोहल्ला कासिम नगर निवासी उसकी सौतन निशा अपने भाई शानू, अनस व समद और फरहा के साथ घर में घुस आई। आरोपियों ने आते ही पीड़िता के ऊपर लाठी-डंडे से हमला कर घायल कर दिया। पीड़िता के अनुसार वह गर्भवती है इसके बावजूद आरोपियों ने उसे इतना मारा कि पेट में दर्द होने लगा। बाद में 112 पर कॉल करके पुलिस बुलाई तो आरोपी धमकी देते हुए चले गए। सीओ सिविल लाइंस भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.