फरीदाबाद, फरवरी 1 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। केंद्रीय बजट में स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में ट्रॉमा सेंटर और बीके अस्पताल की क्षमता बढ़ाने की घोषणा से जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी मजबूती मिलने की उम्मीद है। इससे सड़क दुर्घटनाओं, गंभीर बीमारियों और आपात स्थितियों में मरीजों को समय पर बेहतर इलाज मिल सकेगा। अभी संसाधनों की कमी के चलते कई मरीजों को दिल्ली रेफर करना पड़ता है, जिससे उपचार में देरी होती है और जान का खतरा बढ़ जाता है। बीके अस्पताल में प्रतिदिन करीब 2000 मरीज ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचते हैं, जबकि हर 24 घंटे में औसतन 180 मरीज इमरजेंसी सेवाओं का सहारा लेते हैं। संसाधनों की कमी के कारण रोजाना करीब 30 गंभीर मरीजों को दिल्ली रेफर किया जाता है। वहीं, अस्पताल में प्रतिदिन 8 से 10 घायल मरीज पहुंचते हैं, जिनमें बड़ी संख्या गंभीर रूप स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.