सहरसा, जून 27 -- सहरसा, निज प्रतिनिधि। सहरसा बहुत बड़ा टर्मिनल स्टेशन बनेगा। समस्तीपुर मंडल के डीआरएम ज्योतिप्रकाश मिश्रा ने शनिवार को सहरसा में ये बातें कही।डीआरएम सुस्त रफ्तार से चल रही यार्ड रिमॉडलिंग कार्य का निरीक्षण करते उसमें गति लाने के उद्देश्य से आए थे। वाशिंग पिट, अमृत भारत स्टेशन बिल्डिंग, सर्कुलेटिंग एरिया व यात्री सुविधाओं का जायजा लेने पहुंचे थे। निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत में डीआरएम ने कहा कि सहरसा स्टेशन बहुत बड़ा टर्मिनल स्टेशन बनेगा। यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के साथ-साथ वाशिंग पिट विस्तार का काम भी होगा। यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के तहत स्टेबलिंग लाइन, पिट लाइन सहित ट्रेनों की आवाजाही व रखने के लिए रेललाइनों का निर्माण किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News पूर्णिया कोर्ट रेलवे स्टेशन के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। स...