अल्मोड़ा, मई 5 -- रानीखेत। पीएम श्री राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय, चिलियानौला की मेधावी छात्रा तृष्णा आर्या का चयन राजीव नवोदय विद्यालय के लिए हुआ है। तृष्णा वहां छठी कक्षा में प्रवेश लेगी। तृष्णा की माता ऋतु सौखोला, झलोड़ी की वर्तमान में प्रधान हैं, जबकि पिता राजेश कुमार पूर्व में प्रधान रह चुके हैं। उनके चयन से विद्यालय और क्षेत्र में खुशी की लहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...