सौंदा बस्ती में सब जूनियर राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आगाज
रामगढ़, जुलाई 19 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। सौंदा बस्ती स्थित पारटांड़ में 20वीं तीन दिवसीय सब जूनियर राज्य स्तरीय बालक खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि झारखंड राज्य खो-खो संघ के महासचिव संतोष प्रसाद, नेशनल पावर लिफ्टिंग गोल्ड मेडलिस्ट अंजलि रानी और शशि बाउरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन समारोह में अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की प्रतिभाओं को अपनी क्षमता साबित करने का बेहतरीन अवसर प्रदान करती हैं। ऐसे आयोजन से खिलाड़ियों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है, उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें बड़े मंच तक पहुंचने का मार्ग मिलता है।प्रतियोगिता में राज्य के 17 जिलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.