सौंदा डी में फिर कटा बिजली का केबल, घंटों ठप रही आपूर्ति
रामगढ़, जून 30 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। सीसीएल की सौंदा डी परियोजना में केबल चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार रात चोरों ने एक बार फिर सौंदा डी ऑफिसर्स कॉलोनी के समीप स्थित सब स्टेशन के पास से करीब 35 फीट बिजली का कॉपर केबल काटकर चोरी कर लिया। घटना के बाद सौंदा डी आवासीय कॉलोनी की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। प्रबंधन ने नए केबल की व्यवस्था कर मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे बिजली आपूर्ति बहाल कराई। जानकारी के अनुसार, सौंदा डी परियोजना में सिर्फ जून माह के दौरान ही केबल चोरी की आधा दर्जन से अधिक घटनाएं हो चुकी हैं। यह भी पढ़ें- आठ पोल से तीनों फेज तार काट ले गए चोरचोरी की घटनाएं बिजली के कॉपर केबल बाजार में महंगे दामों पर बिकने के कारण चोर लगातार इन्हें निशाना बना रहे हैं। सौंदा डी के प्रोजेक्ट इंजीनियर सुनील कुमार सिंह न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.