रामगढ़, मई 21 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। सौंदा डी पंचायत बचाओ संघर्ष समिति की बैठक गुरुवार को पंचायत भवन में हुई। इसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सह स्थानीय मुखिया उपेंद्र शर्मा और संचालन संजय यादव ने किया। बैठक में लोगों ने एकस्वर में पंचायत खाली नहीं करने का आह्वानकिया। कहा कि प्रबंधन आवासीय क्षेत्र से दूर खनन करने की बजाय एक पूरे पंचायत को उजाड़ने की फिराक में है, जो वे हर्गिज नहीं होने देंगे। लोगों ने सीसीएल की नोटिस का विरोध करते हुए कहा कि यदि प्रबंधन ने तत्काल इस पर रोक नहीं लगाई तो बाध्य होकर उन्हें आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना होगा।वक्ताओं यह भी पढ़ें- टनकुप्पा : पंचायत समिति की बैठक में छाए रहे पेयजल संकट और सीओ की कार्यशैली के मुद्दे ने कहा कि मुद्दा गंभीर है, इसलिए पंचायत के हर मुहल्ले में बैठक कर लोगों को एकजुट करने का अभि...