सौंदा डी मुद्दे पर सांसद से मिला प्रतिनिधिमंडल
रामगढ़, जून 9 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। सीसीएल की ओर से सौंदा डी आवासीय कॉलोनी को खाली कराने से संबंधित नोटिस के सवाल पर सौंदा डी पंचायत बचाओ संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल से सोमवार को मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल के अनुसार उनकी समस्या से अवगत होने के बाद सांसद ने कहा कि वे सदैव सौंदा डी के लोगों के साथ हैं। बहुत जल्द वे इस मसले को लेकर सीसीएल के वरीय पदाधिकारियों से मुलाकात कर समस्या का समाधान निकालेंगे। इसलिए वे धैर्य से रहते हुए आपसी एकता बनाएं रखें। प्रतिनिधिमंडल में सीसीएल क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि रंजीत पांडेय, मुखिया उपेंद्र शर्मा, समाजसेवी डब्लू पांडेय, यूनियन प्रतिनिधि सुशील सिंह, सुदर्शन प्रसाद आदि शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.