सौंदा डी को उजाड़े बगैर खनन करे सीसीएल प्रबंधन: संयुक्त मोर्चा
रामगढ़, जून 6 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। सौंदा डी आवासीय कॉलोनी को खाली कराने के मुद्दे पर शनिवार को सौंदा डी परियोजना कार्यालय में सीसीएल प्रबंधन के साथ बरका-सयाल संयुक्त मोर्चा और सौंदा डी पंचायत बचाओ संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों की वार्ता हुई। इसमें सौंदा डी पीओ अजय मेहता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में संयुक्त मोर्चा ने स्पष्ट कहा कि वे कोयला खनन के विरोधी नहीं हैं, लेकिन हजारों लोगों को बेघर और बेरोजगार करने की कीमत पर खनन किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं करेंगे। कहा कि सौंदा डी परियोजना की जद में कुल 332 हेक्टेयर भूमि है। इसमें मात्र 12 हेक्टेयर क्षेत्र में आवासीय कॉलोनी, दुकानें, धार्मिक स्थल, विद्यालय व बाजार हैं। ऐसे में प्रबंधन शेष लगभग 330 हेक्टेयर भूमि पर खनन कार्य संचालित करे। इससे कोयला उत्पादन भी प्रभावित नहीं होगा और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.