रामगढ़, अप्रैल 26 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। सीसीएल प्रबंधन की ओर से सौंदा डी क्षेत्र में लोगों को नोटिस वितरण किए जाने के विरोध में स्थानीय स्तर पर आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोशन लाल चौधरी ने इस कार्रवाई पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होने कहा कि यह मामला सिर्फ जमीन तक सीमित नहीं है, बल्कि यहां के निवासियों के अधिकार और उनके अस्तित्व से जुड़ा हुआ है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि किसी भी परिस्थिति में सौंदा डी क्षेत्र को खाली नहीं कराया जाएगा। क्षेत्र के लोगों के हक और सम्मान की रक्षा के लिए वे हर स्तर पर संघर्ष करने को तैयार हैं। इस मुद्दे पर उन्होंने सौंदा डी पंचायत बचाओ संघर्ष समिति के साथ मजबूती से खड़े रहने और स्थानीय निवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास ...