रामगढ़, जून 1 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। पंचायत बचाओ संघर्ष समिति की ओर से सोमवार को सौंदा डी पंचायत के विभिन्न मुहल्लों में ग्रामसभा आयोजित कर जागरूकता अभियान चलाया गया। ग्रामसभा की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सह मुखिया उपेंद्र शर्मा ने की, जबकि संचालन संजय यादव ने किया। इस दौरान ग्रामीणों को पंचायत से जुड़े वर्तमान हालात और समिति की मांगों से अवगत कराया गया। ग्रामसभा में वक्ताओं ने कहा कि सीसीएल प्रबंधन सौंदा डी पंचायत को खाली कराने की रणनीति पर काम कर रहा है। इसके तहत एक ओर जहां ग्रामीणों के बीच नोटिस का वितरण किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर लोगों को विभिन्न प्रकार से बरगलाने का प्रयास भी किया जा रहा है।समिति यह भी पढ़ें- सदर प्रखंड प्रमुख के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव, 18 सदस्यों ने सौंपा ज्ञापन ने ग्रामीणों से किसी भी प्रकार के बहकावे म...