रामगढ़, अप्रैल 17 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा ओपी क्षेत्र के सौंदा डी क्लब घर मोहनिया दोतल्ला स्थित एक घर में शुक्रवार तड़के 23 वर्षीय युवती रिंकी कुमारी का शव दुपट्टे के फंदे से झूलता हुआ मिला। युवती के पिता, सीसीएलकर्मी विनोद रविदास के अनुसार गुरुवार रात भोजन करने के बाद रिंकी अपने कमरे में सोने चली गई थी। शुक्रवार सुबह जब परिजन कमरे में पहुंचे तो रिंकी को फंदे से लटकता देख हड़कंप मच गया। परिजन उसे तत्काल उतारकर भुरकुंडा सीसीएल अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर भुरकुंडा पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा की प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- कम नंबर पर डांट से आहत छात्र ने की आत्महत्या इधर, परिजनों ने पुलिस को बताया कि गुरुवार रात्रि पढ़ाई को लेकर रिंकी क...