अमरोहा, फरवरी 4 -- हसनपुर। नगर के बाईपास मार्ग स्थित ग्रीन सिटी कॉलोनी के पार्क सौंदर्यीकरण कार्य का बुधवार को नगर पालिकाध्यक्ष राजपाल सैनी ने निरीक्षण किया। कार्य की रफ्तार बढ़ाने का निर्देश दिया। बीते दिनों कॉलोनीवासियों की मांग पर करीब दस लाख रुपये की लागत से कार्य शुरू हुआ था। निरीक्षण के दौरान पालिकाध्यक्ष ने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता को परखा और ठेकेदार को मानक अनुरूप सामग्री लगाने एवं शासन की मंशानुरूप कार्य करने का निर्देश दिया। नगर पालिकाध्यक्ष ने बताया कि नगर के विकास एवं सौंदर्यीकरण को लेकर पालिका प्रशासन द्वारा विभिन्न कार्य कराए जा रहे हैं। निर्माण कार्य मानक एवं शासन की मंशा के अनुरूप किया जा रहा है। इस दौरान बाबू करन सिंह, दिनेश कुमार, विपिन कुमार, ठेकेदार शेर मोहम्मद आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.