सौंदर्यकरण पर कर दिए 1.28 लाख खर्च, धरातल पर नहीं हुआ काम
बागपत, जून 7 -- बागपत। कुरड़ी गांव के ग्रामीणों ने छपरौली सीएचसी के अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपते हुए आरोप लगाया कि गांव में एएनएम सेंटर का सौंदर्यकरण कराया गया, लेकिन धरातल पर कोई कार्य नहीं हुआ है। स्थिति आज भी जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों ने धनराशि का गबन की आशंका जाते हुए जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। ग्रामीण विक्की कुमार ने बताया कि गांव में एएनएम सेंटर में 128541 की लागत से सौंदर्यकरण का कार्य मई माह में कराया गया है। धनराशि का भुगतान भी सरकारी खाते से करा दिया गया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में एएनएम सेंटर में किसी तरह का कोई सौंदर्यकरण का कार्य नहीं कराया गया। यह भी पढ़ें- सड़क चौड़ीकरण कार्य की जांच को पहुंचे अधिकारी केंद्र की स्थित आज भी जस की तस बनी हुई है। बिना किसी कार्य के ही झूठे दस्तावेज और बिल बाउचर तैयार करके ठेकेदार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.