मथुरा, सितम्बर 20 -- थाना मगोर्रा के अंतर्गत कस्बा सौंख की नवीन कॉलोनी से नौ सितंबर को लापता हुए युवक का शव महाराष्ट्र के नागपुर में मिलने से परिवार में कोहराम मच गया है। सूचना पर परिजन महाराष्ट्र को निकल गये। सौंख क्षेत्र स्थित नवीन कॉलोनी निवासी तारा सिंह (22) नौ सितंबर शाम करीब चार बजे अचानक घर से बिना बताये निकल गया था। परिवार के बंटी ने बताया कि देर शाम तक तारा सिंह के वापस न आने पर परिजनों को चिंता हुई तो उसकी सभी जगह तलाश की गयी, लेकिन उसका कहीं पता न चल सका। इस पर परिजनों ने थाना मगोर्रा में प्रार्थनापत्र देते हुए उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद से पुलिस अपने स्तर से युवक की तलाश में जुट गयी। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: बाया नदी में डूबने से युवक की मौतमृतक का शव मिलने की सूचना शुक्रवार देर रात थाना मगोर्रा पुलिस ने परिजनो...