सो रहे यात्रियों का ट्रेन से बैग, मोबाइल चोरी
प्रयागराज, अक्टूबर 4 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। ट्रेनों में यात्रियों के सोते समय चार यात्रियों के मोबाइल और बैग चोरी होने की घटनाएं हुई है। एक यात्री ने रेलवे के अटेंडेंट पर ही चोरी का आरोप लगाया है। मऊ एक्सप्रेस में जौनपुर से मुंबई जा रहे मोहम्मद फेरोज हाशेमी की नींद प्रयागराज में खुली तो पत्नी का बैग गायब मिला। बैग में दो मोबाइल था।इसी तरह बांद्रा एक्सप्रेस से पटना से वापी जा रहे रंजीत कुमार के दो मोबाइल छिवकी स्टेशन के पास चोरी हो गए। समस्तीपुर से मुंबई जा रहे मृणाल कौशिक के दो मोबाइल पवन एक्सप्रेस में चोरी हो गए। वहीं स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस से दरभंगा जा रहे मृत्युंजय कुमार सिंह का बैग चोरी हो गया। उसमें दो मोबाइल, घड़ी, चार्जर, चश्मा, ब्लूटूथ, आधार कार्ड, करीब 22-25 हजार रुपये और दवाएं थीं। उन्होंने ट्रेन के बेड अटेंडेंट और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.