सो रहे मासूम को सांप ने डसा, गई जान
मधुबनी, अगस्त 23 -- झंझारपुर। झंझारपुर अनुमंडल के अररिया संग्राम थाना क्षेत्र के खड़ौआ गांव में शनिवार को सर्पदंश से एक सात वर्षीय मासूम बालक की मौत हो गई। मृत बालक की पहचान हर्षित कुमार के रूप में की गई है। घटना के बाद से ही गांव में शोक की लहर है। मामले की जानकारी देते हुए अररिया संग्राम के थानाध्यक्ष अर्पण कुमार ने बताया कि बालक हर्षित कुमार पिछले कुछ वर्षों से अपनी नानी सुनीता देवी के पास खड़ौआ में रह रहा था। परिजनों के अनुसार बालक के माता-पिता कई साल पहले एक-दूसरे से अलग हो गए थे और उसे उसकी नानी के पास छोड़कर कहीं चले गए थे। बीते शनिवार को बालक घर में सोया हुआ था। इसी दौरान विषैले सांप ने उसे डस लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.