सो रहे भांजे के सिर पर सिलेंडर से वारकर हत्या
नई दिल्ली, जून 8 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। निहाल विहार इलाके में झगड़े से नाराज होकर एक शख्स ने सो रहे भांजे के सिर पर सिलेंडर से वारकर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपी शालिग्राम को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शालिग्राम अपने 16 वर्षीय भांजे शिवम के साथ निलोठी गांव में किराए के कमरे में रहता था। दोनों मामा-भांजे माली का काम करते थे। शालिग्राम का किसी बात पर भांजे से झगड़ा हो गया। इसके बाद शिवम कमरे में सो गया। अचानक आरोपी ने भोजन पकाने वाला छोटा सिलेंडर उठाकर भांजे के सिर पर कई वार कर दिए। वारदात के बाद आरोपी ने कमरे से बाहर निकलकर आसपास के लोगों को हत्या करने की बात बताई। फिर पुलिस को घटना की सूचना मिली। पुलिस ने फारेंसिक टीम से घटनास्थल का मुआयना कराया है और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मौक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.