सो रहे दुकानदार पर कुल्हाड़ी से किया हमला
कौशाम्बी, मई 21 -- भरवारी के वार्ड नंबर छह में दुकान के बाहर सो रहे दुकानदार पर चार लोगों ने हमला कर दिया। कुल्हाड़ी और डंडा से वार किया गया। इससे दुकानदार को चोटें आईं। दुकानदार की तहरीर पर कोखराज थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। भरवारी नगर पालिका के वार्ड नंबर छह बालाजी नगर निवासी सोनू सरोज पुत्र हरिश्चंद्र ने चाय-पान की दुकान खोल रखी है। मंगलवार की रात करीब 11 बजे वह दुकान के बाहर सो रहा था। इसी दौरान वहां गांव के ही पालू पुत्र बदाम और पिरथी पुत्र मंगल के साथ दो अज्ञात लोग पहुंचे। चारों लोगों ने चारपाई को घेरकर हमला बोल दिया। कुल्हाड़ी और डंडे से ताबड़तोड़ प्रहार किया। इससे उसके हाथ व पैर में चोटें आईं। किसी तरह वह शोर मचाते हुए जान बचाकर भागा तो हमलावरों ने उसको दौड़ा लिया। लोगों के जागने पर हमलावर भाग निकले। कोखराज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.