फतेहपुर, अप्रैल 1 -- चौडगरा। कल्यानपुर थाना के परिहारन डेरा मोड़ के पास स्थित एक होटल में पार्किग एरिया में ट्रक खड़ा कर जमीन पर सो रहे ट्रक के खलासी पर दूसरे ट्रक चालक ने मोड़ते समय ट्रक चढ़ा दिया। जिसकी चपेट में आने से खलासी की मौके पर ही मौत हो गई। घिगिन खेड़ा, थाना असोहा, जिला उन्नाव निवासी 23 वर्षीय सचिन पाल ट्रक में खलासी था। परिहारन डेरा मोड़ के पास एक होटल में उसके चालक ने ट्रक खड़ा कर दिया था। सचिन गाड़ी से उतर कर वहीं ट्रक के पास जमीन में सो रहा था। दूसरा ट्रक भी वहीं खड़ा था। दूसरे ट्रक के चालक ने बिना देखे ट्रक मोड़ दिया। जिसकी चपेट में आने से सचिन की मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी सुमित देव पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.