गोरखपुर, जून 10 -- चिलुआताल, हिन्दुस्तान संवाद। चिलुआताल थाना क्षेत्र के एक मकान में रह रही एक युवती से रात में छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला युवक देर रात उसके पास पहुंचकर अश्लील हरकत करने लगा। युवती के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए और आरोपित को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती मूल रूप से संतकबीरनगर जिले की रहने वाली है, जबकि आरोपित युवक लखीमपुर खीरी का निवासी बताया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...