वरिष्ठ संवाददाता, फरवरी 17 -- उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र में प्रेम में अड़ंगा बनी भाभी से ननद ने सोमवार रात को ऐसा बदला लिया कि लोगों की रूह कांप गई। ननद ने रात के खाने में नींद की गोलियां मिला दीं। सबके सोने पर देर रात भाभी पर चाकू से कई वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इससे पहले मासूम भतीजी की पानी में डुबोकर हत्या कर दी और अन्य भतीजियों को भी घायल कर दिया। इसके बाद खुद ही बदमाशों के आने का शोर मचा दिया। पुलिस को शक होने पर सख्ती से पूछताछ में ननद ने अपना गुनाह कबूल लिया। पुलिस ने ननद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मीट का काटने वाला चाकू बरामद किया है। जानकारी के अनुसार शाहपुर थाना क्षेत्र के बसी कलां गांव की रहने वाली फिरदौस (35) अपनी चार बच्चियों शाद (10), आयशा (8), नबिया (7), इसरा (4) और ननद माना (22) के साथ रहत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.