मुजफ्फरपुर, जून 21 -- पानापुर, एक संवाददाता। पाना ओपी क्षेत्र के रमतोमहा में शनिवार की देर रात घर में सो रही 70 वर्षीया बुजुर्ग महिला मरछिया देवी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनके पति बालदेव पंडित का पहले ही निधन हो चुका है।परिजनों ने बताया कि देर रात करीब एक बजे मरछिया देवी अपने घर में सोई थी। इसी दौरान बदमाशों ने सिर में करीब से गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर लोग जुटे, तबतक मरछिया देवी की मौत हो चुकी थी। इसके बाद पानापुर ओपी पुलिस को घटना की सूचना दी गई। ओपी अध्यक्ष जग्गू बिंद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। रविवार की सुबह एफएसएल ने घटनास्थल से नमूने लिए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया।रविवार सुबह एसएसपी कांतेश मिश्रा, ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर, एसडीपीओ पूर्वी-वन अलय वत्स घटनास्थल पर पहुंचे। परिजन...