जमशेदपुर, जनवरी 8 -- टेल्को थाना अंतर्गत नीलडीह के जंगलों में सोहेल अली की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में बिरसानगर जोन नंबर-6 निवासी ऋषि दलई, जसबीर सिंह और लवप्रीत सिंह गिल शामिल हैं। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाईनीज चापड़, लोहे का धारदार दाब, लोहे का फरसानुमा हथियार, घटनास्थल से खून लगी मिट्टी का सैंपल समेत अन्य सामान बरामद किया है। मंगलवार को मामले का खुलासा करते हुए सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि रविवार देर शाम जुगसलाई खचांजी मोहल्ला निवासी सोहेल अली की हत्या की गई थी। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मुख्य आरोपी विनीत फरार है। एसपी ने बताया कि सोहेल और आरोपी अलग-अलग इलाकों में बैठकर नशा करते थे। नशे के दौरान कुछ ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.