सोहेलवा जंगल में 30 बोटे खैर की लकड़ी के साथ चार गिरफ्तार
श्रावस्ती, जून 15 -- श्रावस्ती,संवाददाता। पूर्वी सोहेलवा आरक्षित वन क्षेत्र में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खैर की बेशकीमती लकड़ी के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। वन कर्मियों ने मौके से 30 नग खैर के बोटे तथा तीन साइकिलें बरामद की हैं। बरामद लकड़ी को सुरक्षित रूप से वन चौकी तकिया में जमा कराते हुए आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। रविवार देर शाम रेंजर अनिमेष वर्मा,उप क्षेत्रीय वनाधिकारी राधेश्याम यादव, वन दारोगा दिनेश चौहान तथा वन रक्षक अजय कुमार और सुमित पाण्डेय के साथ फुलहिया गांव के समीप गश्त पर निकले थे। गश्त के दौरान जंगल के भीतर संदिग्ध हलचल की आवाज सुनाई दी। वन कर्मी जब आवाज की दिशा में आगे बढ़े तो कुछ लोग साइकिलों पर खैर की लकड़ी लादकर ले जाते दिखाई दिए।वन विभाग की टीम को देखते ही आरोपी भाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.