बेगुसराय, मार्च 29 -- मंसूरचक,निज संवाददाता। उत्क्रमित हाई स्कूल, सोहिलवाड़ा के छात्र सोहिलवाड़ा गांव निवासी किसान विनोद कुमार झा के द्वितीय सुपुत्र पुरुषोत्तम कुमार झा ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में अगर अपने माता-पिता गुरुजनों का कहना मान कर लक्ष्य निर्धारित कर पूरी ईमानदारी के साथ पढ़ाई करेंगे तो निश्चित रूप से मंजिल मिलना तय है। उसने कहा कि हमने उसी के आधार पर शिक्षा को पूरी निष्ठा के साथ ग्रहण करना शुरू किया तो राज्य में नौवां स्थान 482 अंक प्राप्त कर मां अंजलि झा, पिता व गांव के मान सम्मान को बढ़ाया। छात्र पुरूषोत्तम ने कहा कि स्कूल में पढ़ाई के साथ घर पर सुबह 4 से 6 बजे फिर शाम में 6 से 9 बजे रात तक पढ़ाई करते थे। जब विषय वस्तु को समझने में कठिनाई होती थी तो समय पर इंटरनेट का भी उपयोग किया करते थे। पुरूषोत्तम ने कहा कि आगे कर चुके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.