अयोध्या, जून 11 -- सोहावल, संवाददाता। विकास खंड सोहावल अंतर्गत ग्राम कटरौली व रौनाही गांव में बिना अनुमति अवैध रूप से कराई गई प्लाटिंग पर विकास प्राधिकरण का बुलडोजर गरजा। दोनों गांवों से प्राधिकरण ने लगभग दो सौ बिस्वा भूमि मुक्त कराई और अवैध रूप से कराई गई प्लाटिंग को ध्वस्त किया। गुरुवार को दोपहर सबसे पहले सोहावल चौराहा से पश्चिम राजस्व गांव रौनाही के अंतर्गत हाईवे के किनारे कराए गए प्लाटिंग पर प्राधिकरण के अभियंता बुलडोजर के साथ पहुंचे और कराई गई अवैध प्लाटिंग सहित निर्माण की गई ईट की सड़क को उखाड़ फेंका। यहां करीब सौ बिस्वा भूमि पर प्लाटिंग की गई थी। जहां से बुलडोजर अवैध अभिक्रमण हटाया गया। तो दूसरे चरण में बुलडोजर की टीम कटरौली गांव पहुंची। जहां कराई गई प्लाटिंग को अवैध बताते हुए प्राधिकरण ने ध्वस्तिकरण अभियान चलाया। यहां भी लगभग सौ बिस...