अयोध्या, जनवरी 6 -- सोहावल,संवाददाता। सोहावल तहसील स्थित बार एसोसिएशन का चुनाव सोमवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। मतगणना के बाद सुरेश रावत को अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किया गया। कुल 48 सदस्यीय सदन के सभी अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद के लिए सुरेश रावत और अनूप कुमार पांडेय उर्फ मुन्ना के बीच कड़ा मुकाबला हुआ जिसमें सुरेश रावत को 25 मत प्राप्त हुए। जबकि अनूप कुमार पांडेय को 23 मत मिले। महामंत्री पद के लिए हुए चुनाव में बैजनाथ पांडेय ने 35 मत हासिल कर जीत दर्ज की जबकि प्रतिद्वंदी मुकीम को 12 मत प्राप्त हुए। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर वशिष्ठ नारायण पांडेय 33 मत पाकर विजयी रहे जबकि विपक्षी घप्पू को 15 मत मिले। चुनाव अधिकारी के रूप में पूर्व अध्यक्ष विनय कुमार श्रीवास्तव,पूर्व महामंत्री अरुण कुमार दूबे एवं पूर्व ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.