बलिया, अप्रैल 1 -- बलिया, संवाददाता। जिले की 18 बाल विकास परियोजनाओं के तहत आंगनबाड़ी सहायिका के पदों पर भर्ती प्रक्रिया बुधवार को गंगा बहुउद्देशीय सभागार में आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण चयन प्रक्रिया की अध्यक्षता जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने की। भर्ती प्रक्रिया के दौरान सोहाव ब्लाक और बलिया शहर के अभ्यर्थियों को शामिल किया गया। चयन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए इसे एलईडी स्क्रीन पर भी लाइव प्रदर्शित किया गया, ताकि अभ्यर्थी और उनके परिजन पूरी प्रक्रिया को स्पष्ट रूप से देख सकें। सोहांव ब्लाक से 62 तथा बलिया शहर से 11 अभ्यर्थियों का चयन आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर किया गया। इस प्रकार कुल 73 अभ्यर्थियों को नियुक्ति के लिए चुना गया। इस दौरान सीडीओ ओजस्वी राज, जिला कार्यक्रम अधिकारी केएम पाण्डेय, डीडीओ आनन्द प्रकाश, डीसी मनरेग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.