सोहसा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र भवन में चोरी
जहानाबाद, जून 20 -- किंजर, एक संवाददाता। किंजर थाना क्षेत्र की किंजर पंचायत के वार्ड नंबर 9 सोहसा ग्राम स्थित आंगनबाड़ी केंद्र भवन के मुख्य दरवाजा पर लगा ताला तोड़कर सारा सामान चोर ले गए। आंगनवाड़ी सेविका अनीता देवी के अनुसार 40 थाली, 40 कटोरा, 40 ग्लास, एक कड़ाही, एक तसला, एक छोलनी, भरा हुआ सिलेंडर गैस, एक बोरा आलू और खाद्य सामग्री की चोरी कर ली गई। इस संदर्भ में एक लिखित आवेदन किंजर थाना को दिया गया है। चोरी की घटना की सूचना प्राप्त होने के बाद किंजर थाना में पदस्थापित एएसआई एसके सिन्हा घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिये। इस संबंध में किंजर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि आंगनवाड़ी सेविका के द्वारा एक लिखित आवेदन मिला है। पुलिस ने आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान करना प्रारंभ कर दी है। फोटो- 20 जून अरवल- 01 कैप्शन- किंजर थाना क्ष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.