सोहसा में ठनका गिरने से विद्युत ट्रांसफार्मर जला
जहानाबाद, मई 29 -- किंजर, एक संवाददाता किंजर पंचायत क्षेत्र के सोहसा ग्राम में लगा 100 केवी का विद्युत ट्रांसफार्मर पूरी तरह जल गया। इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि बारिश शुरू होते ही पावर सबस्टेशन से बिजली काट दी गई थी। ग्रामीणों ने समझा कि ऊपर से ही बिजली कटी हुई है। लेकिन सुबह वर्षा के समय कड़ाके की आवाज नजदीक में ही सुनाई दी थी। जब सब जगह बिजली आई तो यहां बिजली नहीं जल रही थी तब ग्रामीणों ने बिजली मिस्त्री को बुलाकर जांच करवाया तो मिस्त्री ने बताया कि ठनका गिरने से ट्रांसफार्मर पूरी तरह जल गया है। विद्युत ट्रांसफार्मर जल जाने से गांव में अंधेरा पसर गया है। यह भी पढ़ें- नहीं बदले जा सके जले ट्रांसफॉर्मर ग्रामीणों ने जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर बदलने की मांग विद्युत कार्यपालक अभियंता से की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.