जहानाबाद, मार्च 9 -- किंजर, एक संवाददाता। सोहसा ग्राम निवासी मोनू शर्मा की सोमवार को दिल्ली में हुई सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बताया गया है कि व्यवसाय के काम से ट्रांसपोर्ट ऑफिस अपने स्कूटी से जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन की यात्री बस ने एक साथ एक ई रिक्शा और स्कूटी में टक्कर मार दी। इस हादसे में पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जिसमें सोहसा ग्राम निवासी मोनू शर्मा भी शामिल हैं। इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि मृतक का बड़ा भाई भी दिल्ली में ही रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करता है। वह जब उस रास्ते से अपने आवास पर लौट रहा था तो घटनास्थल पर रुक कर देखा कि दुर्घटना में मेरा भाई भी शामिल है और मेरी स्कूटी भी वही पड़ी हुई है। आनन फानन में अपने भाई को अस्पताल ले गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.