बिहारशरीफ, मार्च 16 -- सोहसराय में हुआ राष्ट्र रक्षा यज्ञ सह हिंदू सम्मेलन फोटो : हिन्दू केके 08 : सोहसराय में रविवार को राष्ट्र रक्षा यज्ञ सह हिंदू सम्मेलन में शामिल लोग। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। सोहसराय में गायत्री शक्तिपीठ में रविवार को राष्ट्र रक्षा यज्ञ सह हिंदू सम्मेलन हुआ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नालंदा के विभाग कार्यवाह मुरारी जी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष चल रहा है। संघ अपने 101वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। पिछले 100 वर्षों में संघ ने समाज को संगठित करने, सेवा कार्यों को बढ़ाने, राष्ट्रभक्ति की भावना जगाने तथा शिक्षा, संस्कार और सामाजिक समरसता के क्षेत्र में निरंतर काम किया है। उन्होंने कहा कि जब तक हिंदू समाज संगठित नहीं होगा, तब तक भारत विश्व में अपना गौरवपूर्ण स्थान प्राप्त नहीं कर सकता। यदि हम अपन...