बिहारशरीफ, अप्रैल 26 -- सोहसराय में माता दुर्गा महारानी की हुई प्राण प्रतिष्ठा सैकड़ों भक्तों ने भंडारा में किया प्रसाद ग्रहण महायज्ञ में उमड़ी भक्तों की भीड़ फोटो : दुर्गा महारानी : बिहारशरीफ सोहसराय में रविवार को श्री श्री दुर्गा महारानी प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ के समापन पर भंडारा में प्रसाद ग्रहण करते भक्त। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। सोहसराय में रविवार को श्री श्री दुर्गा महारानी प्राण प्रतिष्ठा सह महायज्ञ का विधिवत समापन हुआ। समापन पर भव्य भंडारा किया गया। इसमें सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजक मनोज कुमार व पुजारी बबलू कुमार ने कहा कि इसमें स्थानीय लोगों का पूरा सहयोग मिला। तीन हजार से अधिक भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इससे समाज में आपसी सद्भाव, भाईचारा व एकता बढ़ती है। ऐसे धार्मिक आयोजन से लोगों को एकजुटता का संदेश मिलता है। म...