बिहारशरीफ, फरवरी 17 -- सोहसराय मनोकामना मंदिर में शुरू हुआ अखंड-कीर्तन कलश शोभा यात्रा में शामिल हुए सैकड़ों भक्त फोटो: कलश सोहससराय : कलश यात्रा में शामिल भक्त। बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। देश और समाज में एकता और समरसता के लिए धार्मिक आस्था जरूरी है। धर्म के मार्ग पर ही चलकर विश्व का कल्याण और तरक्की संभव है। आस्था को बरकरार रखने के लिए मंगलवार को सोहसराय कृष्णानगर स्थित मनोकामना मंदिर में एक दिवसीय अखंड कीर्तन शुरू हुआ। इसके पहले युवक, महिलाएं व कन्याओं ने बाढ़ से कलश में भरकर लाया गया पवित्र गंगाजल से भरे कलश शोभा यात्रा की। इसे मंदिर परिसर में विधिवत स्थापित किया गया। पंडित अभिमन्यू शर्मा व धनजंय पांडेय ने वैदिक मंत्रों के बीच अखंड कीर्तन का शुभारंभ किया। इस आयोजन में अवधेश यादव, प्रो. बृजनंदन प्रसाद, इंदू वकील, ह्रदयनारायण, श्रवण कुमार, ...