रुडकी, अप्रैल 9 -- क्षेत्र में कलियर से मानुबास को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग सोहलपुर और हद्दीपुर के बीच करीब 50 मीटर का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है, जहां गहरे गड्ढों में पानी भरा हुआ है। इन गड्ढों में भरे मार्ग पर राहगीरों और स्कूली बच्चों की आवाजाही मुश्किल और खतरनाक बना दिया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बारिश के बाद हालात और भी बदतर हो गए हैं। सड़क पर जमा पानी के कारण यह अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है कि गड्ढे कितने गहरे हैं, जिससे आए दिन हादसे का खतरा बना रहता है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है, जिन्हें इसी रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है। इतना ही नहीं, जब बड़े वाहन इस रास्ते से गुजरते हैं तो गंदे पानी के छींटे दूर तक उड़ते हैं, जिससे राहगीरों के कपड़े खराब हो जाते हैं और उन्हें भारी असुविधा का सामना करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.