रुडकी, मई 12 -- कलियर। सोहलपुर मार्ग पर मंगलवार को सड़क किनारे अवैध रेहड़ी-ठेलियों और बेतरतीब खड़े वाहनों के कारण जाम लग गया। इससे जायरीन और स्कूली बच्चे घंटों जाम में फंसे रहे। लोगों का आरोप है कि गेस्ट हाउसों में ठहरने वाले जायरीनों के वाहन सड़क पर ही पार्क कर दिए जाते हैं। रही-सही कसर मिट्टी से भरे डंपरों ने पूरी कर दी है, जो संकरी सड़क पर जाम का मुख्य कारण बन रहे हैं। मंगलवार को लगे जाम के कारण यातायात पूरी तरह ठप हो गया। इससे पैदल निकलना भी दूभर हो गया। यह भी पढ़ें- जाम के हलकान से रहे लोग रेंगती रहीं छोटी - बड़ी गाड़ियां

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...