जामताड़ा, जनवरी 4 -- सोहराय मिलन समारोह का हुआ भव्य आयोजन, आदिवासी संस्कृति के रंग में रंगा जामताड़ा कॉलेज परिसर जामताड़ा, प्रतिनिधि। संथाल समुदाय का महापर्व सोहराय को लेकर जामताड़ा कॉलेज परिसर रविवार को पूरी तरह उत्सव के रंग में रंग गया। पारंपरिक नृत्य, मांदर व ढोल के थाप और लोकगीतों के बीच आयोजित सोहराय मिलन समारोह न केवल सांस्कृतिक समरसता का प्रतीक बना, बल्कि कॉलेज के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा का मंच साबित हुआ। रविवार को जामताड़ा कॉलेज में सोहराय मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुमका सांसद नलिन सोरेन शामिल हुए। कॉलेज परिसर में पहुंचते ही सांसद का आदिवासी नृत्य, मांदर की गूंज और पारंपरिक गीतों के साथ भव्य स्वागत किया गया। नाइकी और गुडेत द्वारा पारंपरिक रीति-रिवाज से विधिवत पूजा-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.