सोहराय पेंटिंग से सजा खजूरी-विंधमगंज मार्ग
रांची, मई 14 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा निर्मित खजूरी से विंधमगंज खंड पर बने फ्लाईओवर को झारखंड की पारंपरिक कला सोहराय पेंटिंग से सजाया गया है। यह पहल न केवल सड़क अवसंरचना को आकर्षक बना रही है, बल्कि राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को भी नई पहचान दे रही है। फ्लाईओवर की दीवारों एवं संरचनाओं पर उकेरी गई सोहराय कला स्थानीय संस्कृति, प्रकृति एवं जनजीवन के साथ राज्य की धरोहर एवं महापुरुषों की झलक प्रस्तुत करती है। रंग-बिरंगी कलाकृतियां राहगीरों और यात्रियों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं तथा राजमार्ग को एक सांस्कृतिक पहचान प्रदान कर रही हैं।एनएचएआई द्वारा आधारभूत संरचना विकास के साथ-साथ स्थानीय कला एवं संस्कृति के संरक्षण और प्रचार-प्रसार की दिशा में भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.