जामताड़ा, जनवरी 6 -- सोहराय पर्व पर दो दिन का सरकारी अवकाश दिलाने पर शिक्षक संघ ने विधानसभा अध्यक्ष को दिया धन्यवाद बिंदापाथर, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य आदिवासी शिक्षक संघ, जामताड़ा का प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को फतेहपुर प्रखंड क्षेत्र के बड़वा स्थित विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो के आवास पर पहुंचा। आदिवासियों के प्रमुख पर्व सोहराय के अवसर पर दो दिनों का सरकारी अवकाश दिलवाने में उनके योगदान के लिए संघ ने धन्यवाद ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर संघ के सदस्य हेमलाल मुर्मू, दुलाल हांसदा, सुशील मुर्मू, सुधीर सोरेन, मुनिलाल सोरेन, बुद्धदेव हेंब्रम, शशिचंद हेंब्रम, परिमल मरांडी, वकील हांसदा सहित अन्य सदस्य मौजूद थे। आदिवासी शिक्षक संघ के साथ-साथ माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधि भी कार्यक्रम में शामिल हुए। वहीं विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने सभी का आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.