देवघर, जनवरी 13 -- सोनारायठाढ़ी,प्रतिनिधि। प्रखंड में सोहराय पर्व की धूम मची है। पिछले तीन दिनों से आदिवासी गांव में पर्व को लेकर वातावरण आदिवासी संस्कृति में डूब गई है। बताया जाता है कि 10 जनवरी को स्नान व 11 जनवरी को गोहाल पूजा संपन्न हुई। गोहाल पूजा के बाद खानपान हुआ। 12 जनवरी को गांव के आदिवासी पुरुष व महिलाएं अपने आदिवासी वेशभूषा में निकलकर नाच-गान में शामिल हुए। सिंघनी, पोरखवा, पोखरिया, ढूंदुवा मोदीडीह, रंगाटांड समेत सभी आदिवासी गांवो में दिन-रात मांदर की थाप पर महिला-पुरुष झूमते रहे। 14 जनवरी को शिकार करने के साथ पर्व का समापन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.