गोड्डा, जनवरी 11 -- बोआरीजोर, प्रतिनिधि। बोआरीजोर में पांच दिवसीय आदिवासियों का महा पर्व सोहराय के दूसरे दिन गोहाल पूजा विधि विधान से किया गया। यह पर्व अच्छी खेती-बाड़ी का काम संपन्न हो जाने के बाद खुशी के तौर पर यह पर्व को मनाते हैं। सोहराय के मौके पर अपने-अपने जानवरों व खेती करने वाले समानों की पूजा-अर्चना करते हैं। सुबह में जानवरों को नहा-धुला कर उन्हें सजाया संवारा इसके बाद उन्हें चरने के लिए बाहर भेज दिया गया। इसके बाद गोहाल सहित पूरे घर को धोया-पोछा गया और उसे सजाया संवरा गया। शाम को जब पशु घर वापस आए तो उन्हें सम्मान पूर्वक नाचते-गाते गोहाल में प्रवेश कराया गया है। सोहराई के दिन लोग गोहाल में पूजा-अर्चना किया और पूरा वर्ष उनके पशु स्वस्थ्य रहें, इसकी कामना की। इस दिन को यह भी मान्यता है कि बिना पूजा किए किसी भी बाहरी व्यक्ति से कोई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.