सोहराय चित्रकला से प्रशिक्षुओं ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा
कोडरमा, सितम्बर 19 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। ग्रिज़ली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) के तत्वावधान में 'भारतीय ज्ञान परंपरा में सोहराय चित्रकला की भूमिका' विषय पर दो दिवसीय आर्ट एंड क्राफ्ट कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में प्रशिक्षुओं को सोहराय चित्रकला की पारंपरिक शैली, निर्माण विधि और सांस्कृतिक महत्व से अवगत कराया गया। रिसोर्स पर्सन अनुब्रत बंदोपाध्याय ने आर्ट एंड क्राफ्ट तथा सोहराय चित्रकला के विभिन्न आयामों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सोहराय चित्रकला की विशेषताओं, निर्माण विधियों और इसकी सांस्कृतिक एवं शैक्षिक उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संस्कृति हमारी पहचान है और इसके संरक्षण एवं संवर्धन की जिम्मेदारी सभी की है। यह भी पढ़ें- रांची विश्वविद्यालय में कला-संस्कृति के विद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.