सोहराबुद्दीन मुठभेड़ मामले पर विचार करेगा सुप्रीम कोर्ट
नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- सुप्रीम कोर्ट सोमवार को एक याचिका पर विचार करने के लिए तैयार हो गया। याचिका में बॉम्बे हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी गई है, जिसके तहत गैंगस्टर सोहराबुद्दीन शेख, उनकी पत्नी कौसर बी. और उनके साथी तुलसीराम प्रजापति से जुड़े 2005 के कथित फर्जी मुठभेड़ मामले में 21 पुलिसकर्मियों समेत 22 आरोपियों को बरी कर दिया गया था। मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने सोहराबुद्दीन शेख के भाई नयाबुद्दीन शेख की याचिका पर नोटिस जारी किया। याचिका में बॉम्बे हाईकोर्ट के 7 मई के उस फैसले को चुनौती दी गई है, जिसमें आरोपियों के बरी होने के फैसले को बरकरार रखा गया था। यह भी पढ़ें- यूपी के इस जिले में 2023 के बाद एसपी रहे सभी अफसरों पर तत्काल करें कार्रवाई, सुप्रीम कोर्ट का आदे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.