सोहराई कला के संरक्षण और जनजातीय उद्यमिता को मिलेगा नया आयाम
धनबाद, जुलाई 3 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। झारखंड की समृद्ध जनजातीय सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने की दिशा में एसएसएलएनटी महिला कॉलेज की ओर से पहल की गई है। कॉलेज ने जनजातीय कला, विशेषकर सोहराई पेंटिंग के संरक्षण, शोध, प्रशिक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण के उद्देश्य से मां प्रेमा फाउंडेशन पटना के साथ एमओयू किया है। एमओयू पर प्राचार्य डॉ शर्मिला रानी व सीईओ ज्योति ने हस्ताक्षर किया। प्राचार्य ने बताया कि इसके माध्यम से छात्राओं को जनजातीय कला एवं संस्कृति पर शोध, व्यावहारिक प्रशिक्षण और सामुदायिक सहभागिता के नए अवसर उपलब्ध होंगे। पारंपरिक कलाकारों को आधुनिक बाजार और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने का मार्ग भी प्रशस्त होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.