सोहरवा पुलिस हमला मामले का मुख्य आरोपित लालबाबू साह गिरफ्तार
सीतामढ़ी, अक्टूबर 7 -- सोनबरसा। थाना क्षेत्र के सोहरवा में डायल-112 की टीम पर हमला मामले में पुलिस ने थाना कांड संख्या 229/26 के नामजद मुख्य आरोपित लालबाबू साह को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी पुअनि धीरज कुमार ने की। पुलिस के अनुसार, लालबाबू साह इस घटना का मुख्य आरोपित है।
घटना का विवरण बता दें कि बीते शुक्रवार की देर शाम सोहरवा में मारपीट की सूचना पर पहुंची डायल-112 टीम को ग्रामीणों ने घेर लिया था। इस दौरान पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट तथा डायल-112 वाहन के आगे-पीछे का शीशा ईंट-पत्थर से तोड़ने का आरोप है। घटना में पुलिस पदाधिकारी सहित कई जवान जख्मी हुए थे। कुछ ग्रामीणों के भी चोटिल होने की बात सामने आई थी।
प्राथमिकी और गिरफ्तारी घटना को लेकर डायल-112 में पदस्थापित अवर निरीक्षक राकेश कुमार के बयान पर शनिवार को सोनबरसा थाना में प्राथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.