देवघर, जनवरी 9 -- देवघर। रमा देवी बाजला महिला कॉलेज देवघर में शुक्रवार को एसकेएमयू दुमका के निर्देशानुसार हर्षोल्लास से सोहरय मिलन समारोह 2026 का आयोजन किया गया। इस दौरान कॉलेज की प्राचार्य डॉ.सुचिता कुमारी कॉलेज की सभी शिक्षिकाओं व छात्राओं के साथ सोहराय के पारंपरिक गीत पर झुमते नजर आई। मौके पर उपस्थित कॉलेज के प्राध्यापक डॉ.पीसी दास ने कहा कि सोहराय का पर्व पशु, प्रकृति और मनुष्य के सह-अस्तित्व के उत्सव का पर्व है। फसलों की अच्छी उपज और पशुधन की खुशहाली के लिए आभार प्रकट करने का सोहराय पर्व एक अनूठा तरीका है। इस दौरान सोहराय मिलन समारोह के कार्यक्रम में प्राचार्या सहित सभी विभाग के शिक्षक, शिक्षिकाएं, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं कॉलेज की छात्राएं उपस्थित थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.