गुड़गांव, नवम्बर 24 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। गुरुग्राम-सोहना हाईवे को धसने से बचाने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राजीव चौक से लेकर शीशपाल विहार तक क्षतिग्रस्त सीवर लाइन की मरम्मत की योजना तैयार की है। सीआईपीपी पद्धति से इसकी मरम्मत करने के लिए करीब 68 करोड़ रुपये का इस्टीमेट तैयार किया है। दावा है कि इससे सीवर लाइन की उम्र करीब 50 साल बढ़ जाएगी। एचएसवीपी ने राजीव चौक से लेकर शीशपाल विहार तक दो हजार एमएम क्षमता की सीवर लाइन करीब 30 साल पहले डाली थी। मौजूदा समय में इस सीवर लाइन की हालत खराब हो चुकी है। पिछले दो साल के अंदर सुभाष चौक पर सेक्टर-47 स्थित रहेजा मॉल के सामने यह पांच बार धंस चुकी है। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। यह सीवर लाइन हाईवे से करीब 20 फीट नीचे से निकल रही है। इस लाइन से सेक्टर-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.